ग्रामीणों की कानूनी राह आसान करेगा क्यार्क का विधिक सेवा केंद्र

ग्रामीणों की कानूनी राह आसान करेगा क्यार्क का विधिक सेवा केंद्र

पौड़ी : विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को विकासखंड पौड़ी के ग्राम क्यार्क में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना, 2010 के अंतर्गत विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोजित शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने ग्रामीणों को विश्व मानवतावादी दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 19 अगस्त को यह दिवस मानवता की सेवा, जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त व्यक्तियों की सहायता, मानवीय मूल्यों, आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार तथा विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी भी दी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना के तहत ग्राम क्यार्क के पंचायत भवन में शुरू किए गए विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श, अधिवक्ता की सुविधा, मध्यस्थता एवं लोक अदालत संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी केंद्र के माध्यम से दी जाएगी।

इस अवसर पर डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल पौड़ी महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, ग्राम विकास अधिकारी पवन नेगी, अधिकार मित्र वीरेंद्र सिंह, संगीता देवी, पवन सकलानी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Previous post

आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज; प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी

Next post

एशियन ओपन ट्रॉफी में भारत का दबदबा, तीसरे दिन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में रोमांचक मुकाबले

Post Comment

You May Have Missed