सेवा पखवाड़ा: गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, DM और SP ने किया स्वागत, जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

सेवा पखवाड़ा: गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, DM और SP ने किया स्वागत, जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया फीडबैक

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली जनपद के गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा करते हुए आमजन से सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री के गोपेश्वर पहुंचने पर हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता एवं ‘हरित उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, चमोली पुलिस के जवानों ने सेरेमोनियल वर्दी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।

FB IMG 1784114472105

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा आमजन तक उनकी पहुंच का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों एवं प्रकरणों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

Previous post

उत्तराखंड: खाली प्लॉट में भरे पानी ने ली दो मासूमों की जान, नहाने के दौरान डूबने से मौत

Next post

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग

Post Comment

You May Have Missed