देहरादून में नव निर्मित सैन्यधाम के उद्घाटन में शामिल होंगे पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रित, पंजीकरण शुरू

देहरादून में नव निर्मित सैन्यधाम के उद्घाटन में शामिल होंगे पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आश्रित, पंजीकरण शुरू

देहरादून : नव निर्मित सैन्यधाम के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में जनपद लैंसडौन (गढ़वाल) के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक आश्रितों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडाउन ने पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक पूर्व सैनिक, वीर नारियां तथा सैनिक आश्रित 20 जुलाई, 2026 तक कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडाउन शिव प्रसाद सती ने बताया कि अगस्त अथवा सितंबर, 2026 में देहरादून स्थित नव निर्मित सैन्यधाम का उद्घाटन भारत सरकार के रक्षा मंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सैन्यधाम के भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह भ्रमण कार्यक्रम तीन से चार दिनों का प्रस्तावित है। प्रतिभागियों के आवागमन, ठहरने तथा भोजन की समुचित व्यवस्था उत्तराखंड सरकार द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी इच्छुक लाभार्थियों से निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की गयी है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं सैनिक आश्रित पंजीकरण तथा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडौन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के सहायक अधिकारी महेन्द्र सिंह रावत (मो. 9458923796) तथा कनिष्ठ सहायक राजे सिंह रावत (मो. 9759960687) एवं रमेश सिंह गुसाईं (मो. 8449694911) से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Previous post

बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, सीएम धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित

Next post

कोटद्वार : शातिर अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Post Comment

You May Have Missed