स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान

स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान

देहरादून : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पीआरएसआई (पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया) देहरादून चैप्टर ने विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन के साथ मिलकर मोथरोवाला रोड स्थित अमोलाज रेस्टोरेंट में स्वास्थ्य संवाद एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही रक्तदान के महत्व, उससे होने वाले सामाजिक लाभ और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पीआरएसआई देहरादून चैप्टर को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की ओर से सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, वैभव गोयल तथा अनिल वर्मा ने सम्मान ग्रहण किया।

इसके अतिरिक्त पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सदस्य वैभव गोयल को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा अनिल वर्मा को रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए विधायक उमेश शर्मा काउ ने “आदर्श नागरिक सम्मान” से सम्मानित किया।

विधायक उमेश शर्मा काउ ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जनसंपर्क, स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान जैसे कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने रक्तदाताओं एवं सामाजिक संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, जनसंपर्क विशेषज्ञों तथा रक्तदाताओं ने भाग लेकर जनहित के इस अभियान को सफल बनाया।

Previous post

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

Post Comment

You May Have Missed