जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

चमोली : जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में एसआईआर के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए जनपद के बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से कम वाले पोलिंग बूथों पर गणना प्रपत्र एकत्रिकरण और डिजिटाइजेशन की प्रगति बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों गणना प्रपत्र एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन कार्य की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बीएलओ की ओर से मिल रहे फीडबैक के आधार पर संसाधन बढाने और अन्य व्यवस्थाओं को दूरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी जाकनारी रखने वाले अधिक से अधिक कर्मचारियों को पुनरीक्षण अभियान में शामिल कर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में कोताही बरते वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
इस मौक पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चन्द्र सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीता राम उनियाल मौजूद थे। जबकि जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।




Previous post

सफाई कर्मियों और वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए देहरादून में विशेष शिविर, कैंट विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण

Next post

कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Post Comment

You May Have Missed