पेट्रोल डीजल आने से वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

पेट्रोल डीजल आने से वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग मंगलवार को जेएमओयू के पंप पर पेट्रोल और डीजल के आने से नगर के सडकों पर वाहनों ने फिर से आवाजाही की दौड़ शुरू कर दी सोमवार को जेएमओयू केे पंप पर पेट्रोलियम पर्दाथ के खत्म हो जाने से पंप पर आने वाले वाहनों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

जेएमओयू के पंप पर पेट्रोल चार हजार लीटर तथा डीजल आठ हजार लीटर के आने से नगर के वाहन स्वामियों ने खुशी जाहिर की। नगर निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मार्केटिंग का कार्य करता है। सोमवार को पंप पर तेल न मिलने के कारण उनका काम ठप रहा। चारधाम यात्रा पर आये रघुराम चरण दास ने बताया कि इस समय पेट्रोल डीजल की बहुत समस्या हो रही है। कर्णप्रयाग के जेएमओयू पंप पर अपने वाहनों में तेल भर कर राहत की सांस ली।

Previous post

पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख, जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण, ड्यूटी समय में घर पर मिला जेई, प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

Next post

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

Post Comment

You May Have Missed