10 अप्रैल से खुलेंगी केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग, IRCTC पोर्टल से करें आवेदन

10 अप्रैल से खुलेंगी केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग, IRCTC पोर्टल से करें आवेदन

देहरादून : उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10  अप्रैल से शुरू की जाएगी। यात्री अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है।

उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा ) ने इस वर्ष हेली सेवाओं के संचालन के लिए 8 कंपनियों को शटल सेवा चलाने की अनुमति प्रदान की है। ये सेवाएं विशेष रूप से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। 

सीईओ यूकाडा  डॉ आशीष चौहान ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही टिकट बुक करें और किसी भी अनधिकृत एजेंट या दलाल से सावधान रहें। साथ ही यात्रा से पहले मौसम की स्थिति और दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Previous post

पोखड़ा क्षेत्र के भटकोट में गुलदार की सक्रियता से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था

Next post

“ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में बाबाओं का भेष बनाकर ठगी करने वाले 10 बहुरूपिये 

Post Comment

You May Have Missed