लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत

लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत

कोटद्वार : उच्चतम न्यायालय द्वारा लालढांग–चिल्लरखाल रोड के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की अनुमति मिलने के ऐतिहासिक निर्णय के पश्चात आज कोटद्वार पहुंचने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, उद्यमी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि स्वागत के लिए उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा। विशेष रूप से हजारों की संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया और लालढांग–चिल्लरखाल रोड को स्वीकृति दिलाने के लिए उनके निरंतर प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस खुशी के अवसर पर उपस्थित जनसमूह के बीच मिष्ठान (मिठाई) वितरण भी किया गया, जिससे समारोह का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने क्षेत्र की जनता के स्नेह एवं समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उनके अधिवक्ताओं का विशेष धन्यवाद किया, जिनकी प्रभावी पैरवी के कारण सर्वोच्च न्यायालय से यह निर्णय कोटद्वार के पक्ष में आया।

उन्होंने गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी का भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सतत निगरानी (मॉनिटरिंग) और सक्रिय सहयोग से यह कार्य संभव हो सका। साथ ही उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल तथा वन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय पर आवश्यक दस्तावेज़ और प्रक्रियाएँ आगे बढ़ाए जाने के कारण ही अब वन क्षेत्र से गुजरने वाली यह सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत हो सकी है।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शीघ्र ही विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा तथा  उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों और शर्तों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालढांग–चिल्लरखाल रोड क्षेत्र के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगी। इसके सुदृढ़ीकरण से लगभग 18 गांवों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र मुख्यधारा से सशक्त रूप से जुड़ सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास का संकल्प आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, राज्य मंत्री राजेंद्र अन्थवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा विकासदीप मित्तल, सुमन कोटनाला, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, प्रमोद केष्टवाल, कमल नेगी, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, रजनीश बेबनी, सौरव नौडियाल, रितु चमोली, कुबेर जलाल, विनोद धूलिया, मोहन सिंह नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शांता बमरारा, महिला मोर्चा शशि बाला केष्टवाल, अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा सुनीता देवी, प्रकाश बलौदी, गणेश अधिकारी, अनिल गौड़, राजीव डबराल , पवन गौड़ , सुभाष जखमोला , पूर्व सैनिक, व्यापार मण्डल आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous post

बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

Next post

13 और क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत, विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत

Post Comment

You May Have Missed