बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बद्री विशाल

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बद्री विशाल

​बद्रीनाथ धाम : हिमालय की गोद में बसे भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम ने इन दिनों सफेद चांदी जैसी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद धाम का नजारा बेहद खूबसूरत और मनमोहक हो गया है। मंदिर परिसर से लेकर पूरे धाम में इस समय तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है। विशेष रूप से नीलकंठ पर्वत और नर-नारायण पर्वत धूप खिलते ही चांदी के समान चमक रहे हैं। प्रकृति के इस अद्भुत श्रृंगार ने बद्रीनाथ धाम की आभा में चार चांद लगा दिए हैं, जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध है।

Previous post

परीक्षा पर चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Next post

औली विंटर कार्निवाल और नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की सुगबुगाहट तेज

Post Comment

You May Have Missed