उत्तराखंड : पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखंड : पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी : जिले की पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन हो गया है। उनका अल्प आयु में इस संसार से चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। राजेश जुवांठा स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के सुपुत्र थे। स्व. बर्फिया लाल जुवांठा संयुक्त उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे। राजेश ने वर्ष 2007 में पुरोला विधानसभा से चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र के विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया था।

Previous post

एसएसपी सर्वेश पंवार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 47 पुलिसकर्मियों के तबादले, निरीक्षक प्रदीप नेगी होंगे कोटद्वार के नए कोतवाल, देखें सूचि

Next post

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की

Post Comment

You May Have Missed