राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू, इलैक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में मेरिट के आधार पर दाखिला, तुरंत करें आवेदन!

राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू, इलैक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में मेरिट के आधार पर दाखिला, तुरंत करें आवेदन!


  • राजकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित — 09 दिसंबर तक करें आवेदन”

टिहरी : प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी द्वारा अवगत कराया है कि आईटीआई प्रवेश 2025-26 के क्रम में निदेशक व्यावसायिक परीक्षा परिषद् उत्तराखण्ड देहरादून के पत्र 18 नवम्बर 2025 के अनुपालन में जनपद टिहरी गढ़वाल के अधीनस्थ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झिनझिनीसैण, नकोट, लम्बगांव व थौलधार में राज्य स्तरीय (एससीवीटी) इंजीनियरिंग व्यवसायों में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिये इलैक्ट्रीशियन, फिटर धारक अभ्यार्थियों से शैक्षिक अर्हता की मैरिट के आधार पर प्रवेश किये जाने के लिये आवेदन पत्र भरा जाना है। उन्होंने बताया कि एससीवीटी आवेदन-पत्र भरने की अवधि 25 नवम्बर 2025 से 09 दिसम्बर 2025 तक है। प्रवेश के इच्छुक प्रशिक्षार्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों मे जाकर प्रवेश आवेदन-पत्र फार्म को भरकर संस्थान में जमा कर सकते है।

Previous post

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाओं को पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

Next post

भारत-तिब्बत सहयोग मंच की बैठक संपन्न, नवनीत राठी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

Post Comment

You May Have Missed