दीपावली पर चमकेगा वोकल फॉर लोकल, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों से जगमगाएगा बाजार! सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दीपावली पर चमकेगा वोकल फॉर लोकल, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों से जगमगाएगा बाजार! सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को दिए निर्देश


त्यौहारों पर गूंजेगा वोकल फॉर लोकल, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों से जगमगाएगा बाजार!

हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी विकासखण्डों और नगर निकाय क्षेत्रों में उपयुक्त स्थानों पर स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय हस्तशिल्पियों, आदि के उत्पादों को बिकी हेतु उपलब्ध कराया जाना है। इससे एक ओर जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय कारीगरों की आजीविका संवर्द्धन में मदद मिलेगी वहीं दूसरी ओर आम जनमानस को स्थानीय और स्वदेशी उत्पाद भी सुलभ हो सकेंगे।

सीडीओ ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सभी त्योहारों और विशेष पर्वो के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाये जाते हैं। इस कम में आदेशित किया जाता है कि दीपावली और आने वाले अन्य पर्वों के दृष्टिगत सभी विकासखण्डों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में उपयुक्त स्थानों पर स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों, आदि के स्टॉल लगवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश मिशन मैनेजर, परियोजना प्रबन्धक रीप, अधिशासी अधिकारियों, बीडीओ सहित संबंधित अधिकारियों को दिए।

Previous post

डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, दो बार नोटिस के बावजूद अभिलेख उपलब्ध न कराने पर ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द के ग्राम प्रधान को किया निलम्बित

Next post

उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी : खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक, सीएम धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार और पारदर्शिता के प्रयास ला रहे हैं रंग 

Post Comment

You May Have Missed