डीएम संदीप तिवारी ने अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस किए निरस्त

डीएम संदीप तिवारी ने अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस किए निरस्त

चमोली : अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए निरस्तचमोली जिले में संचालित विदेशी मदिरा की 05 दुकानों से समय पर अधिभार जमा न कराने पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए है। इसमें गोपेश्वर, गैरसैंण, ग्वालदम, नंदप्रयाग और थराली में संचालित दुकानें शामिल है। जिलाधिकारी ने संबंधित दुकान संचालकों को अधिभार का बकाया धनराशि को 07 दिवस के भीतर राजकोष में जमा करने के आदेश भी जारी किए है। अवशेष राजस्व एवं पुर्नव्यवस्थापना के उपरांत राजस्व की यदि कोई क्षति होती है तो उक्त बकाया राजस्व के साथ साथ राजस्व क्षति की भी वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने हेतु वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। आबकारी विभाग ने पूर्व में अनुज्ञापियों को नोटिस भेजकर अधिभार जमा करने के लिए कहा था। इसके बाद भी अधिभार जमा नहीं होने पर जिलाधिकारी ने पांचो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
Previous post

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में ली उच्च शिक्षा परिषद की 11वीं बैठक, कॉलेजों के रजिस्ट्रार व प्रोफेसरों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Next post

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने की वीएचएसएनडी कार्यक्रम की समीक्षा, दिए ये निर्देश

Post Comment

You May Have Missed