चमोली : जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्थाओं को सड़क सुचारू करने की देनदारियों का किया भुगतान

चमोली : जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्थाओं को सड़क सुचारू करने की देनदारियों का किया भुगतान

चमोली : विगत मानसून अवधि में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की सडको को खोलने की लम्बित देनदारियों का भुगतान कर लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग को कार्यदायी संस्थाओं से अब तक जितने भी आंगणन दिए गए थे उन सभी लंबित देनदारियों का भुगतान हो चुका है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बतया कि विगत वर्षों की लम्बित देनदारियो के तहत् अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर को धनराशि रू0- 21.58 (इक्कीस लाख अठावन हजार मात्र), अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग को धनराशि रू0- 57.16 लाख (सत्तावन लाख सोलह हजार मात्र) एवं अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग गौचर को धनराशि रू0- 82.42 लाख (बयासी लाख बयालीस हजार मात्र) और अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग को धनराशि रु०- 1,41,47,000.00 (एक करोड़ इकतालीस लाख सैंतालीस हजार मात्र) का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कतिपय विभागों द्वारा लंबित देयकों का विवरण अभी तक आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ऐसे सभी विभागों को अपने लंबित देयकों का वितरण यशाशीघ्र आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए है, ताकि लंबित देयकों का भुगतान किया जा सकें।
Previous post

चमोली : एनएच को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

Next post

महिला समूहों ने केदारनाथ यात्रा के दौरान करीब 01 करोड़ रुपए का किया कारोबार, 500 से अधिक महिलाओं को मिला सीधा रोजगार, मातृशक्ति की आजीविका में लगातार हो रहा सुधार

Post Comment

You May Have Missed