राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन NIVH Hello Doon द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सम्वाद का किया आयोजन, मीडिया प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन NIVH Hello Doon द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला सम्वाद का किया आयोजन, मीडिया प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में बुधवार को संस्थान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन 91.2 NIVH Hello Doon द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला “सम्वाद” का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दिव्यांगजनों के प्रति जन जागरूकता और संवेदनशीलता को नए सिरे से समझने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  उत्तराखंड राज्य के स्टेट इनफॉरमेशन कमिश्नर योगेश भट्ट ने शिरकत की।

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के कार्यकारी निदेशक सुरेन्द्र ढालवाल ने, “SAMVAD कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा की समाज में मीडिया की भूमिका जन जागरूकता के साथ लोगों के विचारों को आकार देने में भी अहम है ऐसे मे मीडिया का दिव्यांगजनों और उनके अधिकारो के प्रति जागरूक  व संवेदनशील होना बहुत जरूरी है”। कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें आर.पी.डब्ल्यू.डी एक्ट के बारे में संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार ने विस्तार से बताया साथ ही संस्थान के रेडियो जॉकी कोर्स के छात्रों ने इस पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। दिव्यांगजनों के शिक्षा,रोजगार व पुनर्वास के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर एक फिल्म भी दिखायी गयी जिसे संस्थान के रेडियो जॉकी कोर्स के छात्रों द्वारा लिखा व अभिनय किया गया था।

इसके अलावा भारतीय सूचना सेवा के ऑफिसर कमल प्रजापति जो स्वयं दृष्टिदिव्यांग है उन्होंने  मीडिया सेक्टर में अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए अंतरचक्षू और दिव्यांगजन शिष्टाचार पर सम्वाद जैसे कार्यक्रम भी इस एक दिवसीय कार्यशाला का आकर्षण रहे। इस कार्यक्रम में प्रिंट, टीवी, रेडियो, डिजिटल प्रारूपों से 19 मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संस्थान की कार्यक्रम निर्माता चेतना गोला ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए दिव्यांगजन संबंधित जन जागरूकता के लिए विभिन्न मीडिया प्रारूपों के एक साथ आने का आह्वान किया। इस कार्यशाला में देहरादून के विभिन्न मीडिया इंस्टीट्यूट के फैकल्टी सदस्य और मास कम्युनिकेशन के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।



Previous post

डीएम कर्मेंद्र सिंह का एक्शन लगातार जारी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र जगजीतपुर सहित इन कार्यालयों का किया औचक निरिक्षण, दिए ये सख्त निर्देश

Next post

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की “युवा संसद – जिज्ञासा” में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Post Comment

You May Have Missed