केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की शिष्टाचार भेंट

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया और केंद्रीय मंत्री ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।
Previous post

डीएम सविन बंसल ने बनाई नई व्यवस्था, एक ही दिन में क्रय की 1500 नई लाइट, टीमो को दिया गया लक्ष्य – प्रतिदिन 400 लाइट करेंगी ठीक

Next post

आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आयोजित, लिए गये ये महत्वपूर्ण निर्णय …………

Post Comment

You May Have Missed