विजिलेंस ने आबकारी निरीक्षक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

विजिलेंस ने आबकारी निरीक्षक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

देहरादून : विजिलेंस की टीम ने बड़ी बड़ी कार्रवाई की है। 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आबकारी निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गैरसैंण में शराब की दुकान मालिक से ₹30000 की डिमांड की थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने रिश्वत खोर आबकारी निरीक्षक जसवीर सिंह को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह गैरसैंण स्थित शराब की बेनीताल स्थित उपदुकान के निकासी पास के बदले 30 हजार की रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा उसके किराए के आवास शक्तिनगर में घूस देना तय हुआ जिसके बाद विजिलेंस में शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवास में तलाशी जा रही है। चल अचल सम्पत्ति की जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।

Previous post

डीएम सविन बंसल का सड़क से लेकर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य तक हर समस्या के निस्तारण के लिए ग्राउण्ड पर एक्शन, पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस विभाग को 12 लाख की धनराशि निर्गत

Next post

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों के संबंध में की बैठक

Post Comment

You May Have Missed