लगातार 25वीं बार पीटीए के अध्यक्ष बने महेंद्र अग्रवाल

लगातार 25वीं बार पीटीए के अध्यक्ष बने महेंद्र अग्रवाल

कोटद्वार। राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के अभिभावक-शिक्षक संघ की शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्यकारिणी में महेंद्र कुमार अग्रवाल को लगातार 25वीं बार संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस संबंध में शुक्रवार को अभिभावकों और शिक्षकों की हुई बैठक में सर्वप्रथम विगत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत ने कहा कि अभिभावक और शिक्षकों की कार्यकारिणी का उद्देश्य विद्यालय में उन्नत शैक्षिक माहौल तैयार करना है, जिसमें संघ कामयाब भी रहा है। तत्पश्चात वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश रावत व मनमोहन सिंह चौहान की देखरेख में गठित अभिभावक-शिक्षक संघ कार्यकारिणी में महेंद्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत पदेन उपाध्यक्ष, डॉ पद्मेश बुड़ाकोटी सचिव, संगीता देवी उप सचिव, रइस अहमद सलमानी कोषाध्यक्ष, दिनेश कौशिक, अनूप नेगी, सरिता देवी व संजय रावत अभिभावक सदस्य, मुकेश रावत, मनमोहन सिंह चौहान व नेत्रपाल सिंह शिक्षक सदस्य और सादर सिंह रावत विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए।
Previous post

सचिव गृह शैलेश बगौली ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु सम्पत्ति से संबधित प्रकरणों की समीक्षा, दिए निर्देश

Next post

सीएम धामी ने कहा – राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने के लिए प्रयासरत, भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी

Post Comment

You May Have Missed