युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग महिला व युवक मंगल दल के सदस्यों को दे रहा हैं एलईडी मेकिंग प्रशिक्षण

युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग महिला व युवक मंगल दल के सदस्यों को दे रहा हैं एलईडी मेकिंग प्रशिक्षण

हरिद्वार : युवा कल्याण एवं पीआरडी  विभाग हरिद्वार द्वारा महिला/युवक मंगल दल के सदस्यों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के उद्देश्य से आज से एलईडी मेकिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में 18 प्रशिक्षणार्थी प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण अरदास समाज कल्याण समिति के माध्यम से कराया जा रहा है।
इस अवसर पर समिति के प्रशिक्षक कमलप्रीत कौर एवं ऋषिजीत सिंह ने युवाओं को एलईडी मेकिंग के माध्यम से अपने रोजगार सृजन के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बहादराबाद  पूनम मिश्रा, उप-क्रीड़ाधिकारी  प्रदीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर, मनोज चौहान अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति बहादराबाद एवं योगेश चैहान पूर्व अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति उपस्थित रहे।


Previous post

ज्योतिर्मठ मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, नगर की प्रमुख समस्याओं का शासन से जल्द निराकरण करने का दिया आश्वासन

Next post

कैमरों की नजर में रहेगी पल्टन बाजार की प्रत्येक गतिविधि, डीएम सविन बंसल ने अन्टाईड फंड से धनराशि जारी करने की दी स्वीकृति

Post Comment

You May Have Missed