योगनगरी रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, मची अफरा-तफरी

योगनगरी रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, मची अफरा-तफरी

ऋषिकेश : योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अचानक अजगर दिखाई देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।  जानकारी के अनुसार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखाई दिया। यात्री अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी ने निकलने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

Previous post

हरिद्वार पुलिस ने श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में शामिल एक और बदमाश को हरियाणा से किया गिरफ्तार

Next post

डीएम संदीप तिवारी ने लोक निर्माण के अंतर्गत संचालित विभागीय कार्यो की ली समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के दिए निर्देश

Post Comment

You May Have Missed