*बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कौडियाला के पास अटाली में मलबा आने से हुआ बाधित, यातायात हुआ बंद*
ऋषिकेश।
उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान सही साबित होता नजर आ रहा है। उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में इन दिनों भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है तो वही कई जगहों पर मलबा से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो रहा है।शनिवार आज सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कौडियाला के पास अटाली में भारी मलबा आने से बाधित हो गया। जिससे यातायात ठप हो गया। दोनों को वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इन दिनों प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है जिससे बद्रीनाथ धाम से वापस ने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

#चमोली #NH07
Post Comment